फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल नेटवर्क फेल, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक में बीते 15 दिन से बीएसएनएल नेटवर्क ध्वस्त हो गया है। इससे मोबाइल सेवा बेपटरी हो गई। केंद्र से जुड़े रानीपुर कस्बे सहित क्षेत्र के 50 गांवों में बीएसएनएल के मोबाइल शो पीस बने हैं। इससे उपभोक्ताओं में परेशानी है। लोग कॉल ड्रॉप की समस्या से जूझ रहे हैं। इससे इलाके के मोबाइल धारकों संग बैंक तथा शासकीय कार्यालयों में नेटवर्किंग से जुड़े कार्य बाधित हो गए हैं।
विज्ञापन

रानीपुर ब्लाक मुख्यालय स्थित बीएसएनएल उपकेंद्र से रानीपुर कस्बे सहित फतेहपुर, रानीपुर, पड़री, कोडर, चकिया, हकाम, द्वारिकपुर, बरवा, अशीभवन, कनकपुर, चीतवीसाव सहित 50 गांवों के क्षेत्रों नेटवर्क सुविधा दी जाती है। पिछले दो सप्ताह से नेटवर्क खराब होने से मोबाइल सेवा बुरी तरह प्रभावित है। उपभोक्ता शिवशक्ति सिंह, विनोद ,रामप्रकाश, मिठाई सिंह, सुनील , शशिभूषण सिंह, मुकेश, राजेश, जितेंद्र ने बताया कि अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। इस बाबत एसडीओ अवधेश कुमार ने बताया कि तकनीकि समस्या के चलते कभी कभी नेटवर्क की दिक्कत आ रही है। कहा कि इसे दुुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें