जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला अस्पताल के प्रांगण में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । इसमें लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसानों की जानकारी दी गई। प्राधिकरण के सचिव शिव कुमार ने कहा तंबाकू सेवन से मानसिक, सामाजिक , शारीरिक और आर्थिक नुकसान होता है उन्होंने लोगों से तंबाकू का सेवन न करने की सलाह दी। साथ ही दिव्यांगों के अधिकार और कर्तव्यों तथा कानून में उनके संरक्षण के लिए किए गए प्रावधानों के बारे में जानकारी दिया। सीएमओ सतीश चंद सिंह ने लोगों से धूम्रपान के सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। कहा इसका सेवक बेहद खतरनाक है। इससे खुद तो बचें साथ ही दूसरों को भी जागरूक करें। इस मौके पर डॉ अश्वनी कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।