फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवादी किसान सभा ने फूंका सीएम का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। जनवादी किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पुलिस प्रशासन को खूब छकाया। पुलिस की चौकसी के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने सीएम का पुतला तहसील के दक्षिणी गेट के पास हाइवे के बीच फूूंक दिया। किसान सभा के कार्यकर्ता इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ के उद्घाटन के लिए जा रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने पर नाराजगी जता रहे थे। जिला पंचायत सदस्य रुआब खान के नेतृत्व में बुधवार को घोसी तहसील गेट पर पुलिस प्रशासन को छकाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। जलते पुतले को पुलिस ने छीन कर अपने कब्जे में ले लिया। इसके चलते 15 मिनट तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति रही। वहां मौजूद एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर व सीओ राजकुमार को ज्ञापन सौंपा। पुतला दहन के उपरांत जिला पंचायत सदस्य एवं जनवादी किसान सभा के जिला महासचिव अवधेश कुमार बागी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को रोका जाना नेताओं का अपमान है। इस अपमान का जवाब जनता आगामी लोकसभा के चुनाव में जरूर देगी। इसका आभास केन्द्र व प्रदेश की सरकार को नहीं होगा। जनमुक्ति सेना के अध्यक्ष राजेश मंडेला ने कहा कि इस सरकार के शासन काल में बेरोजगार युवा दर दर की ठोकरें खा रहें हैं। यूथ फॉर चैलेज के जिलाध्यक्ष रुआब खान ने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर विफल रही हैं। सभी वर्ग परेशान हैं। अब जनता इस सरकार से निजात चाहती हैं। इस अवसर पर छात्र संघ उपाध्यक्ष पवन कुमार, आदिल शेख, राघवेन्द्र राजभर, सय्यद आजम, प्रवीण, आकाश पांडेय, विनोद , मार्कंडेय, अविनाश, बृजेश, जुम्मन, बादशाह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कुसुम्हा: दोहरीघाट ब्लॉक के नई बाजार के पूर्व ग्राम प्रधान रामाश्रय यादव के आवास पर बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ उद्घाटन के लिए जा रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ एयरपोर्ट पर रोकने पर वक्ताओं ने आक्रोश जताया। पूर्व प्रधान रामाश्रय यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के तानाशाही निर्णय से सपा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर पूर्व मुख्यमंत्री को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोका जाना लोकतंत्र का हनन करने का प्रयास है। प्रदेश सरकार के इस तानाशाही रवैये पर वक्ताओं ने आक्रोश जताया। बैठक में अजय यादव, सुजीत विश्वकर्मा, मनोज यादव, मनीष, मुहम्मद अशरफ अली, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें