कोपागंज। मधुबन थाना क्षेत्र के कुंडा सरीखपुर निवासी प्रियंका व कोपागंज के युसूफपुर निवासी निलेश राजभर एक दूसरे के हो गए। बुधवार को अखिल भारतीय राजभर संगठन के जिलाध्यक्ष लालजी राजभर समेत दर्जनों लोग प्रेमी युगल के हुए विवाह के गवाह बने। विवाह की रस्में कोपागंज गौरीशंकर मंदिर में निभाई गईं। लालजी ने बताया कि दोनों बालिग हैं और कई साल से एक दूसरे से प्रेम करते थे। जब इसकी जानकारी उन्हें हुई तो दोनों परिवार को शादी के लिए राजी किया। युसुफपुर के प्रधान घनश्याम राजभर, पूर्व प्रधान डॉड़ी खास अतवारू, अरूण कुमार राजभर, अशोक राजभर, सिनेाद राजभर, बाबू लाल, शिवकुमार, उषा देवी, रेनू देवी, राजेन्द्र प्रसाद प्रधान प्रतिनिधि कुण्डा सरीखपुर आदि इस शादी के गवाह बने। उन्होंने नवदंपत्ति को आशीर्वाद देते हुए सफल दांपत्य जीवन की कामना की।