बढुआ गोदाम (मऊ)। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से प्रायोजित कैट और मदर टेरेसा ग्रामीण विकास एवं कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जनपद के चयनित प्रगतिशील किसानों का एक 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी के लिए रवाना हुई। चयनित किसानों को आधुनिक खेती पर दिया जाएगा प्रशिक्षण
16 सदस्यीय दल को नाबार्ड एलडीएम चंद्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नाबार्ड के जिला प्रबंधक विजय कुमार ने कहा कि दो दिन के इस भ्रमण के दौरान कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए किसानों में खेती के प्रति नई सोच जागृत होगी। कृषि की नई तकनीकी अपनाने के लिए कृषक क्लबों से 20 किसानों का एक दल सब्जी अनुसंधान वाराणसी में 29 और 30 जनवरी को प्रक्षेत्र भ्रमण और प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए रवाना किया गया। विजय कुमार ने बताया कि इस भ्रमण से किसानों में कृषि तकनीकी का विकास होगा। जिससे किसान नई नई किस्मों की सब्जीयां पैदा कर आर्थिक रूप से मजबूत होगे। साथ ही प्रबंधक ने नाबार्ड द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि सभी किसान आधुनिक कृषि तकनीकी का अनुभव प्राप्त कर अन्य किसानों के बीच तकनीक को साझा करेंगे। ताकि अन्य किसान भी नई तकनीक को जानकर उसका लाभ उठा सकें। भ्रमण टीम में गुलाब पदुम सिंह, संतोष सिंह, रामनिवास, उपेन्द्र नाथ, दुर्गेश कुमार, मनोज कुमार आदि किसान रहे।