नगर के करीमुद्दीनपुर स्थित मदरसा शमसुल ओलूम के परिसर में आयोजित चैंपियन ट्राफी बैडमिंटन टूर्नामेंट में मंगलवार की रात एकल में दो और युगल में पांच मैच खेले गये।
मंगलवार को खेले गये युगल मैच में घोसी के कैफ की टीम ने मुहम्मदाबाद के पिंट और उनकी टीम को 30-26 से हराया। इसी क्रम में घोसी के अरशद ने मुहम्मदाबाद के सोना को 30-10 से हराया। इसी तरह से मुहम्मदाबाद के आसीम ने घोसी के साकिब को 30-25 से हरा कर अगले अराउंड में प्रवेश किया। जबकि मुहम्मदाबाद के तलम ने घोसी के होरैरा को 30-15 से हराया। वहीं मुहम्मदाबाद के ताहिर द्वारा आनंद नगर के रेहान की टीम को 30-17 से हराया। इसी तरह एकल मुकाबले में अरशद घोसी ने मुहम्मदाबाद के आसिफ को 30-23 से हराया तो घोसी के ही अफीफ ने मुहम्मदाबाद के असद को 30-26 से हराया। युगल में मुबारकपुर के अजित की जोड़ी, घोसी के अरशद की जोड़ी, मुहम्मदाबाद के असद की जोड़ी तथा खैराबाद की दानिश की जोड़ी अपने अपने मैच जीत कर सेमीफानल में स्थान पक्का किया। जहां फाइनल मुकबला बुधवार को खेला जाएगा। इस मौके पर शोएब निजामी, इमरान, कुमेल अशरफ, मुर्शीद निजामी आदि मौजूद रहे।