फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंहवामोड़ कांड के एक आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गत दिनों वाहन दुर्घटना में घायल बच्चों से आक्रोशित लोगों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए जानलेवा हमला किया। मामले में आरोपी ने बुधवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सीजेएम लोकेश नागर ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आत्मसमर्पण करने वाला आरोपी सुबोध कुमार गुप्ता पुत्र अनिरुद्ध हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेउड़ी गांव का रहने वाला है। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीडी पब्लिक स्कूल के बच्चों की ऑटो में प्राइवेट बस के चालक ने टक्कर मार दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। मामले में थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह की तहरीर पर दस नामजद तथा 500 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। अनिरुद्ध ने बुधवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें