फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद विहार 10 घंटे तो साबरमति 7 घंटे रही विलंब, यात्री रहे हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सर्दी से जहां जन जीवन पर प्रभाव पड़ रहा है, वहीं इसका असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है। ट्रेनों के विलंब से चलने से रेल यात्रियों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को आनंद विहार, साबरमती सहित आधा दर्जन अपने निर्धारित समय से कई घंटे विलंब से पहुंची। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आनंद विहार से मऊ की ओर आने वाली आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन की मऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 6.40 बजे का है, जबकि यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 10 घंटे विलंब से शाम 4.10 मिनट पर पहुंची। वहीं दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 12.50 से 7 घंटे विलंब से चल रही थी। वहीं इलाहाबाद से मऊ आने वाली डीएमयू अपने निर्धारित समय दोपहर 12.30 के बजाए शाम 4.30 पर पहुंची।
वहीं आजमगढ़ से वाराणसी सिटी जाने वाली तसमा अपने निर्धारित समय सुबह 6.20 मिनट के बजाए दोपहर 1 बजे रवाना हुई। वहीं कृषक एक्सप्रेस, इंटर सिटी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से एक से डेढ़ घंटे पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से यात्री सर्दी में हलाकान रहे। सबसे ज्यादा दूरदराज से आए यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, इसके चलते कई यात्रियों ने जहां अपना टिकट कैंसिल करा दिया। वहीं कुछ यात्री नगर में होटल में रुके तो कुछ ने स्टेशन पर परिवार के साथ रात गुजारी। हालांकि कुछ यात्री ऐसे भी रहे जिन्होंने ट्रेन के आने का इंतजार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें