रतनपुरा(मऊ)। ब्लाक मुख्यालय स्थित एक मैरिज हॉल में रविवार को मद्घेशिया समाज की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रामकरण मद्धेशिया ने तथा संचालन संतोष मद्धेशिया ने किया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि भगवान दास गुप्ता मौजूद रहें।
बैठक को संबोधित करते हुए भगवान दास गुप्ता ने कहा कि समाज के लोगों को संगठित करके ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है, ऐसे में सभी लोग समाज को मजबूत बनाने का काम शुरू कर दें। ताकि मद्धेशिया समाज एकजुट हो सकें। बैठक में रतनपुरा ब्लाक के 12 न्याय पंचायत में सभी लोगों के दायित्व निर्धारित किया गया। बैठक में जनार्दन गुप्ता, वीरेंद्र मद्धेशिया, घूरा प्रसाद, राम जन्म गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, कैलाश मद्धेशिया, नंदकिशोर, सुभाष, रामायण, कमला, मनोज कुमार, दीनानाथ, प्रमोद, सतीश, गणेश, कन्हैया, संतोष, मनोज, अरविंद, हरेंद्र, वृंदावन, भोला, दिनेश, विजय शंकर, रूपचंद्र, मदन, बाल्मीकि, विभूति, विनय कुमार, सहित सैकड़ों समाज के लोग उपस्थित रहे।