फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के अनुरूप हों शौचालय का निर्माण:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनपद के सभी विभागाध्यक्षों के साथ हुई। जिसमें डीएम ने मानक के अनुरूप शौचालय बनाए जाने पर बल दिया। साथ ही विकास खंड का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट नहीं देने पर एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि ज्यादातर शौचालय मानक के अनुरूप नहीं बनाए जा रहे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि शौचालय का निर्माण मानक के अनुरूप ही करवाएं। दीपावली, लक्ष्मी विसर्जन, छठ को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर विशेष रूप से साफ-सफाई करवाई जाए। चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिया कि रिक्त चिकित्सकेें के पदों पर जल्द नियुक्ति कराएं। फार्मासिस्टों के द्वारा गलत इलाज पर उनके खलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी पीएचसी और सीएचसी पर सफाई कराई जाए। सीएचसी मझवारा, रानीपुर तथा स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की प्रगति जल्द से जल्द पूर्ण कराने को कहा। चेतायाया कि मानक के अनुरूप जिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्य नहीं कराया जा रहा है उनके कार्यदायी संस्था के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
जनपद के सभी सरकारी भवनों में बायोमैट्रिक डिवाइस लगाने का निर्देश दिया। जिससे पता चले कि अधिकारी, कर्मचारी की उपस्थित समय पर है अथवा नही। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर द्वारा बताया गया कि विकास खंड रतनपुरा का निरीक्षण करने के दौरान एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए जिसपर जिलाधिकारी ने एडीओ पंचायत को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, वनाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें