फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में शिथिलता का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला(मऊ)। मादी मार्ग के निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाकर गुरुवार को मादी बाजार के ग्रामीणों ने भाकपा नेता व घोसी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विवेक राय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में दर्जन भर किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने के दौरान भाकपा नेता विवेक राय ने कहा कि यदि निर्माण जल्द शुरू नहीं हुआ तो पांच नवंबर 2018 को वो लोग मादी बाजार में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। वही विवेक राय ने कहा कि विभाग की शह पर ठेकेदार सड़क पर गिट्टी गिराकर छोड़ दिया है। इससे आए दिन सड़क हादसे की घटना हो रही। शिकायत करने के बाद भी विभाग सुनवाई नहीं कर रहा। परिणाम है कि आए दिन लोग निर्माणाधीन सड़क पर गिरकर घायल हो रहे है। बोले पेराई सत्र शुरू होने पर अब इस मार्ग से प्रति दिन सैंकड़ों ट्रैक्टर ट्राली गन्ना लादकर गुजरेंगी। ऐसे में यदि सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नही किया जा सकता ।धरना प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें