फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच एकड़ में बनेगा उपकेंद्र, प्रशासन ने जमीन चिहिन्त कर भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। तहसील क्षेत्र के लिए प्रस्तावित 132 केवी उपकेंद्र के लिये पिउवाताल गांव में पांच एकड़ भूमि का प्रस्ताव तहसील से स्वीकृति हेतु जिलाधिकारी को भेज देने से जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस संबंध में एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने बताया कि पांच एकड़ भूमि का प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति हेतु भेज दिया गया है। पावर ट्रांसमिशन के अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित भूमि का अवलोकन किया गया।
विज्ञापन

132 केवी का विद्युत उपकेंद्र की स्वीकृत मिलने के बाद सोमवार को विद्युत विभाग ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता एसपी गुप्ता और एसडीओ एएन सिंह ने सोमवार को नगर में जमीन के लिए निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि प्रस्तावित 132 केवी उपकेंद्र में 40 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगेंगे। बताया कि इस पर 25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वहीं, अधिशासी अभियंता डीडी शर्मा ने बताया कि घोसी क्षेत्र के घोसी, नादवासराय, पांडेयपार, डंगवली के साथ टड़ियावां, वलीदपुर भीरा आदि विद्युत उपकेंद्र इस 132 उपकेंद्र के तहत जुड़ने को प्रस्तावित है। इसके बन जाने से गोंठा स्थित 132उपकेंद्र पर लोड कम होगा। उपभोक्ताओं को अबाध बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें