फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम राशि की बोली से निरस्त हुई नीलामी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर क्षेत्र में लगाए जाने वाले पोस्टर, विज्ञापन और ग्लोशाइन बोर्ड की नीलामी बैठक शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी की अध्यक्षता में सभागार में आयोजित हुई। बैठक में पालिका की अपेक्षित बोली की धनराशि से कम बोली लगने पर नपाध्यक्ष ने नीलामी बैठक निरस्त कर दिया। अब नीलामी बैठक दुबारा 9 अक्तूबर को आयोजित होगी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह 11 बजे नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी और ईओ संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2018-19 में माह अक्टूबर 2018 से 31 मार्च 2019 में राजस्व वृद्धि के लिए नीलामी बैठक हुई। बैठक में पालिका द्वारा नीलामी की अनुमानित सरकारी बोली दस लाख रखी गई। लेकिन बैठक में अपेक्षित राशि दस लाख के अपेक्षित कम राशि की बोली लगने पर नपाध्यक्ष ने बैठक निरस्त करते हुए दुबारा नीलामी बैठक 9 अक्तूबर को आयोजित करने का निर्णय लिया। इससे पहले नीलामी बैठक में अजहर अली पुत्र असगर अली, मेसर्स मऊ प्रिन्टर्स के प्रतिनिधि अजीत सिंह और मेसर्स राज एडवरटाइजिंग के प्रतिनिधि राजीव कुमार ने भाग लिया। नीलामी राज एडवरटाइजिंग द्वारा दस लाख दो हजार की बोली से शुरू की गई, जो कि अंतिम बोली के रूप में मेसर्स राज एडवरटाइजिंग द्वारा ही दस लाख सात हजार रूपये पर समाप्त हुई। जबकि इनके निकटतम बोलीदाता अजहर अली द्वारा अंतिम बोली के रूप में दस लाख छ: हजार रूपये लगायी गयी थी। बैठक में जावेद, अबरार अहमद, अजय कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, मुनव्वर अब्दुल गफूर, नसीम अख्तर, कर अधीक्षक गुफरानुल हई, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक-नरेश कुमार, प्रकाश निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद, स्टोर कीपर प्रकाश विभाग धर्मेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें