फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार भगत सिंह की मनाई जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के रौजा कौड़ी बिल्डिंग स्थित भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी कार्यालय पर सभासद फकरे आलम की अध्यक्षता में सरदार भगत सिंह की 112 वीं जयंती शुक्रवार की देर शाम मनाई गई। मौजूद वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं और सदस्यों को भगत सिंह की जीवनी के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ शायर और डॉ. वशीमद्दीन जमाली और कामरेड रामअवतार सिंह द्वारा भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
विज्ञापन

डॉ. जमाली ने कहा कि वह शहीद भगत सिंह हिंसा या प्रतिहिंसा में विश्वास में नही करते थे। वहीं पूर्व विधायक इम्तेयाज अहमद ने कहा कि हिन्दुस्तान सोसलिस्ट रिपब्लिक एसोसिएशन के निर्माण में शहीद भगत सिंह की केंद्रीय भुमिका है। कहाकि उनके दार्शनिक चिंतन धारा का विकास उन्हें समाजवादी क्रांति के रूप में स्थापित करता है। गोष्ठी में रामअवतार सिंह, डॉ. अजय कुमार मिश्रा, अनुज कुमार श्रीवास्तव, रामसेाच यादव आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें