मुहम्मदाबाद गोहना(मऊ)। क्षेत्र के सेक्रेड हर्ट स्कूल परिसर में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्काउट गाइड कैडेट्स के महराजगंज में आयोजित पांच दिवसीय प्रादेशिक सांस्कृतिक समन्वय कार्यक्रम में आजमगढ़ मंडल से मुहम्मदाबाद गोहना सेक्रेड हर्ट स्कूल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए सेक्रेड हर्ट स्कूल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया और प्रतिभागी छात्र छात्राओं को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य किरण कृष्ण बरनवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में गीत, संगीत, भारतीय संस्कृति, भारतीय व्यंजन, लोक नृत्य, लोकगीत, विवाह समारोह, ड्रामा आदि के विभिन्न पहलुओं का प्रदर्शन किया गया था। कहा कि हमे गर्व है कि स्कूल के छात्रों ने अपने प्रदर्शन से क्षेत्रवासियों को गौरवान्वित किया है। सम्मानित होने वाले छात्रों में विवेक, दिव्यांशु, मनीष,राशिद, अविनाश, शिवम,विशाल, अभिषेक, सौम्या, सिन्धुजा, निधि, अदिति, पल्लवी, आराध्या, संजली, अंशिका आदि शामिल रहे। प्रबंधक हरिकृष्ण बरनवाल ने सभी का उत्साहवर्धन किया।