फसल अवशेष न जलाने के संबंध में कृषकों के मध्य जागरूकता फैलाने के लिए तहसील स्तर पर किसी एक विद्यालय में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के मध्य फसल अवशेष न जलाए जाने के संदर्भ में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर को कराया जाना है। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को दो अक्तूबर को पुरस्कृत किया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा प्रथम पुरस्कार रू0 दस हजार, द्वितीय पुरस्कार रू0 7500 एवं तृतीय पुरस्कार रू0 पांच हजार रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में भेजा जाएगा। जनपद के प्रत्येक तहसील से एक विद्यालय का चयन तथा मूल्यांकन के लिए दो कला अध्यापक प्रत्येक तहसील के लिए चयन कर उक्त कमेटी की अध्यक्षता में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन सुनिश्चित कराएं। तहसीलवार कमेटी द्वारा घोषित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का विवरण बैंक खाता एवं आईएफएससी कोड सहित उप कृषि निदेशक के कार्यालय में जमा कराएं।