मऊ। दवा व्यापार वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में दवा व्यापारियों ने नगर के सहातदपुरा स्थित संगठन के कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था दवा व्यापार में ई पेमेंट को स्वीकार नहीं किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा 31सितंबर 2017 तक खुदरा दवा दुकानों के लिए जारी ड्रग लाइसेंस के अनुपात में फार्मासिस्ट की कमी को पूरा करने की व्यवस्था की जाए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारों द्वारा दवा कानून के विरुद्ध बनाए नए नियम से दवा व्यवसायियों का उत्पीड़न बंद किया जाए। इस दौरान प्रकाश चंद्र राय, गौरी प्रसाद गुप्ता, जमील अहमद अंसारी, गोपाल कृष्ण बरनवाल, अरविंद पांडेय आदि शामिल रहे।