फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल स्थगित होने से मायूस हुए ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के भठिया में शनिवार को उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले चौपाल के स्थगित होने के कारण ग्रामीणों को मायूस होना पड़ा । गौरतलब है कि तहसील क्षेत्र के 10 गांवों में चौपाल का आयोजन भठिया गांव में होना था। चौपाल में शौचालय, आवास, वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन, पौधरोपण के साथ पॉलिथीन के प्रयोग को रोकने के लिए ग्रामीणों को जानकारी दी जानी थी। जिले के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल नन्दी के कार्यक्रम के कारण चौपाल स्थगित कर दी गई इसके चलते ग्रामीणो में मायूसी छा गयी। उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम की वजह से चौपाल स्थगित कर दी गई। अब चौपाल की नई तिथि तय कर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें