भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा व्यापारियों की संयुक्त बैठक सोमवार को नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें मऊ जिले के प्रभारी मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों तथा कर्मचारियों पर कार्यवाई करने की चेतावनी देने पर खुशी जताई गई। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने जनपद में विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की संतोषजनक स्थिति पर उच्चाधिकारियों का आभार जताया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला पंचायत के विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने वाले अधिकारियों के खिलाफ10 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी से व्यापारी लखनऊ मिलने जाएंगे। बैठक में भगवान दास गुप्ता, विनोद गुप्ता, नंद किशोर गुप्ता, अमित गुप्ता, अनुराग बरनवाल, सोनू, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, महेन्द्र गुप्ता, राजकृष्ण दास आदि उपस्थित रहे।