फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती दंगल में भाग लिए गैर जिले के भी पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के डुमरी गांव स्थित श्रीमति इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय संस्थापक और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मंत्री राष्ट्रकुंवर सिंह के पिता स्वर्गीय श्रीकांत सिंह के स्मृति में आयोजित किया गया। इसमें पुरूष पहलवानों के साथ-साथ महिला पहलवानों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

इंदिरा गाधी पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित अंतर जनपदीय कुश्ती दंगल का शुभारंभ रसडा विधायक उमाशंकर सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाते हुए किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि कुश्ती दंगल हमारी अध्यात्मिक परंपराओं में से एक है। जिसके जरिये तन के साथ मन भी स्वस्थ्य रहता है। दंगल प्रतियोगिता में गोरखपुर, के साथ आजमगढ़, देवरिया, बलिया, डीएलडब्ल्यू वाराणसी, स्पोर्टस कॉलेज लखनऊ की महिला, पहलवानों ने अपने दम खम से लोगों की खूब तालियां बटोरी। कुश्ती दंगल मेें प्रमोद सरवां मऊ और अजीत पहलवान डीएलडब्ल्यू वाराणसी के बीच, संजय परसिया बलिया और विकास पहलवान डीएलडब्ल्यू वाराणासी के बीच और गोविंद अजगरा वाराणसी और विवेक पससिया बलिया के पहलवान के बीच में मुकाबला हुआ। वाराणसी की महिला पहलवान हीना आजमगढ़ व रानी प्रसाद मधुबन मऊ के पहलवान के बीच कांटे के टक्कर में कुश्ती मुकाबला बराबरी पर रहा। अभिमन्यु सरवां, अनुराग कुवंरपुरवा ,अजय परसिया छठ्ठु देवारा, कन्हैया रामपुर टडवा दाऊ घोसी, अंगद देवपुरा सनोज सिसवा के बीच कुश्ती बराबरी पर छुटी। इसी दौरान हुई बारिश ने कुश्ती प्रतियोगिता मेें विराम लगा दिया। दंगल के आयोजक राष्टकुवंर सिह ने लोगों का अभिवादन करते हुए बरसात के कारण कार्यक्रम में आई रूकावट के लिए क्षमा मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें