फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्थानों पर दुर्घटना में पांच घायल, सभी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के दो थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना की घटनाओं में बाइक सवार पांच घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद डाक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देख उन्हे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोपागंज : थाना क्षेत्र के कसारा मोड़ पर सोमवार की रात दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीररुप से तरह घायल हुए। चीख पुकार सुनकर मौके पर एकत्र हुए लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने तीनों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना में घायल हुए युवकों में सुहेल अहमद ,रफ़ीक अहमद पुत्रगण इफ़्तेख़ार अहमद लैरोदोनवार गांव के तथा तीसरा लड्डन पुत्र होआब हूंसापुरा गांव का रहने वाला है। दुर्घटना के समय सुहेल और रफीक एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहें थे। जबकि लड्डन सामने से आ रहा था। कसारा मोड़ पर दोनों की बाइके आमने सामने टकरा गई। बढुआ गोदाम संवाददाता के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिकटिया पुल पर मंगलवार की शाम को एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार युवक सफीक 32 पुत्र इजराइल और सरफराज 24 पुत्र समशुल हक घायल हुए। दोनों दक्षिण टोला थाने के खेदूपुरा मुहल्ले के निवासी है। घटना के समय बाइक सवार युवक अदरी बाजार से घर वापस लौट रहें थे। तभी सिकटिया पुल पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने घायल सफीक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें