भारतीय जनता पार्टी घोसी की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई। जिसमें 7 अगस्त को नगर के मझवारा मोड़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में प्रस्तावित पदाधिकारियों की बैठक को लेकर चर्चा कर उसे सफल बनाने की नीति तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह और मंत्री विश्वनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि 7 अगस्त होने आयोजित बैठक में जिले के हर कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारियों मौजूद रहेंगे। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री एवं मऊ जनपद के प्रभारी कामेश्वर सिंह मौजूद रहेंगे। बैठक में अगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा कर हर कार्यकर्ताओं को उसके कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी। बैठक मेें विश्वनाथ विश्वकर्मा, मनोज राय, रामसूरत चौहान, रघुनंदन यादव, लक्ष्मीनारायण, जयप्रकाश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो