फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र गृहस्थी से कटेंगे अपात्रों के नाम:प्रकाश बिंदु

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकरी प्रकाश बिंदु ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन कर बताया कि पात्र गृहस्थी की सूची में पात्रों के नाम बढ़ाने और अपात्रों के नाम काटने के लिए विशेेष पखवारा का आयोजन किया गया है। जो 15 अगस्त तक पूरे जिले में चलाया जाएगा। इसके लिए हर ग्राम सभा में विशेष बैठक का आयोजन भी किया जाएगा। डीएम ने बताया कि ग्राम सभाओं में होने वाली बैठकों में चिन्ह्ति करके पात्रों का चयन और अपात्रों के नाम को हटाया जाएगा। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने पात्रों और अपात्रों की क्राइटेरिया को स्पष्ट किया। बोले इसके लिए एक्सक्लूजन क्राइटेरिया के तहत चयन सूची से नाम का निष्कासन होगा। बोले आयकर दाताओं के साथ, ऐसे परिवार जिसके कोई सदस्य के पास चार पहिया वाहन या एसी हो या फिर पांच केवीए का जनरेटर को, साथ ही जिनके पास आवासीय प्लाट के साथ-साथ शस्त्र लाइसेंस होगा, ये सभी अपात्र घोषित किए जाएगें। साथ ही उनका नाम पात्रता सूची से काटा जाएगा। वहीं जिनके नाम पात्रता सूची में कुष्ठ या फिर एड्स से प्रभावित पीड़ित, अनाथ या पिता विहिन बच्चे, कचरा ढोने वाले- स्वच्छकार, भींख मांगपे वाले, घरेलु कामकाज, जूते चप्पल की मरम्मत, फेेरी लगाने वाला व्यक्ति, वहीं ऐसे परिवार जिनके पास पक्की छत न हो का नाम बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें