फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी रोडवेज कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन की बैठक शनिवार को रोडवेज डिपो में दोपहर 12 बजे क्षेत्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यूनियन की लंबित पड़ी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चर्चा करने के साथ आगामी 10 दिनों के भीतर मांग पूरी न होने पर टूल डाउन चक्काजाम करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने कहा कि यूनियन के पांच सदस्य सातवां वेतनमान, मृतक आश्रित नौकरी, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने सहित 10 मांगों को लेकर आठ अप्रैल 2018 को परिवहन विभाग की सचिव अनुराधा शुक्ला से बातचीत किया गया था। जहां सचिव द्वारा 10 दिन के भीतर उनकी मांगों पर विचार कर उसे पूरा कराने का आश्वासन देने के दो माह बाद भी अभी तक कोई मांग पूरी नहीं की गई। आगामी 10 दिनों तक उनकी मांगों पर अगर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो यूनियन अपने हकों की मांग को लेकर डिपो पर टूल डाउन चक्का जाम करेंगे। बैठक में देवेंद्र कुमार सिंह, शंभूनाथ सेठ, राजनाथ यादव, श्रीनाथ प्रसाद, परमहंस सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें