फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ के अड्डे पर पुलिस का छापा , 6 बाइक जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कोपागंज। थाना क्षेत्र के सहरोज ग्राम में संचालित जुआ के फड़ पर पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने छापा मारा। हांलाकि पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही जुआ खेल रहे जुआरी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से जुआरियों द्वारा छोड़ी गई 6 बाइक बरामद किया।
विज्ञापन

कोपागंज पुलिस केे पिछले एक माह से सहरोज ग्राम सभा में बड़े स्तर पर जुआ खेले जाने की शिकायते मिल रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर गांव के अंबेडकर मूूर्ति के पास खेले जा रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले कई जुआरी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से जुआरियों द्वारा छोड़ी गई 6 बाइक को जब्त करने के साथ थाने ले आई। इस बावत घोसी सीओ अनिल कुमार का कहना है कि पुलिस को छापेमारी में मौके पर 6 बाइक लावारिश स्थिति में मिलने पर पुलिस जब्त कर उसे थाने ले आई है। बहरहाल अब किसी भी दशा में जुए का अड्डा नही चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें