श्री अमरनाथ सेवा समिति की ओर से नगर के गायघाट मंदिर पर गुरुवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि नदियों की सफाई अभियान के तहत मऊ में भी तमसा निर्मलीकरण योजना के तहत तमसा नदी की सफाई जन सहयोग से किया जाएगा। कहा कि गाय घाट के बगल से भीटी पुल के समीप तक तमसा रीवर फ्रंट बनाया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने कार्य योजना तैयार कर लिया है। उसे शासन को भेजा जाएगा, ताकि जल्द ही तमसा रिवर फ्रंट गायघाट मंदिर से लेकर भीटी पुल तक नीचे बनाए जा सके। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, भाजपा महामंत्री आनंद प्रताप सिंह, संतोष सिंह पून्नू, राजेश सिंह राज, प्रदीप सिंह, उमेश सिंह, अजय सिंह, अनुप कुमार सिंह, सुनील दूबे सोनू, मुकेश चौधरी, रामसकल चौहान आदि शामिल रहे।