लखनऊ में हुए संस्कृति राय हत्याकांड के विरोध में मऊ जनपद के छात्र नेताओ में उबाल। छात्रो ने जमकर योगी-मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। छात्र गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे रोडवेज स्थित अलगू राय शास्त्री के मूर्ति के पास इकठ्ठा हुए और वहाँ पर नारेबाजी करते हुए इंसाफ की मांग की। उसके बाद समाजवादी छात्रसभा के जिला सचिव शाश्वत तिवारी और पूर्व उपाध्यक्ष चन्दन साहनी के नेतृत्व में छात्रो ने जुलूस निकाल कर आजमगढ़ मोड़ पहुंचे और वहाँ पर जमकर योगी-मोदी के खिलाफ नारेबाजी किया। शाश्वत तिवारी ने कहा कि वर्तमान सरकार के पास राज तो है लेकिन कोई नीति नही है। कहा कि 1090 जैसी उच्चतर व्यवस्था बन्द करके महिलाओं पर और अत्याचार किया है। कानून व्यवस्था एकदम लचर सी पड़ गई है। इस मौके पर आरिज खान, रविप्रकाश यादव, राजवीर सिंह, आर्यन राज, आदित्य पांडेय, विक्रम चौरसिया, पवन यादव, शुभम सिंह, ओसामा अंसारी, गौरव सिंह, बब्लू अंसारी आदि मौजूद रहे।