बढुआ गोदाम (मऊ)। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के सलाहाबाद बचौना में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारण से किशोरी ने सल्फास खा लिया। हालात बिगड़ने पर किशोरी के परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत किशोरी जूही 17 सरायलंखसी थाना क्षेत्र के सलाहाबाद बचौना गांव निवासी दीनदयाल चौहान की पुत्री थी। वह मंगलवार को अज्ञात कारणों से जहर खाकर सो गई। काफी देर बाद हालत बिगड़ने पर किशोरी ने शोर मचाया। इस पर परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी हुई। इस दौरान परिवारीजन किशोरी को आननफानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।