फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी की शिकार महिला समर्थकों संग बैठी अनशन पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। एक बीघा जमीन के लिए रानीपुर थाना क्षेत्र के भुसुवा गांव निवासिनी एक महिला से सुल्तानीपुर गांव के एक व्यक्ति पर साढ़े बारह हजार रुपये लेकर जमीन का रजिस्ट्री नहीं करने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठ गई। महिला के साथ उसके परिवार जन और समर्थक भी धरने पर बैठे रहे। धरने पर बैठी महिला रिंकू चौहान पत्नी कल्पनाथ ने आरोप लगाया कि उसकी जमीन 6 लेन की सड़क में चली गई है। इससे मुआवजे के रूप में मिली रकम से वह जमीन ही खरीदना चाह रही थी। एक दलाल के माध्यम से सुल्तानीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति से संपर्क किया। दलाल के कहने पर एक बीघा जमीन 15 लाख रुपये में तय हुई। 23 मार्च को एडवांस में 50 हजार रुपये जमीन के मालिक को दिए गए। 28 मार्च को तय समय पर मां बेटे के बैंक खाते में साढ़े बारह हजार रुपये रिंकू के पति कल्पनाथ ने ट्रांसफर कर दिया। शेष दो लाख रुपये 29 मार्च को लेकर मां बेटे जमीन का बैनामा करने वाले थे। रिंकू रजिस्ट्री आफिस पर आकर इंतजार करती रही लेकिन दोनों नहीं आए। बाद में जब कल्पनाथ उनके घर गया तो उन दोनों ने जमीन की रजिस्ट्री करने से इंनकार कर दिया और रुपये देने से भी मना कर दिया। ठगे गए लोग जब पुलिस को तहरीर देने गए तो पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। निराश होकर रिंकू अपने पति और अन्य परिवारी जनों के संग कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गई। उसका कहना है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता तब तक वह धरने पर बैठी रहेगी। उसके साथ प्रेम चौहान , कृष्णा चौहान , मनीष , अशोक , अविनाश, अमरनाथ, शेष चौहान , दामोदर चौहान, लक्ष्मीना किरन और मैना भी बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें