फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 दिनों से ठप हैं डाकघर में कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। कोपागंज ब्लाक स्थित डाकघर में महीनो से जली डिवाइस को बदला नहीं गया है। डिवाइस जलने से करीव 40 दिनों से डाकघर में लेनदेन प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायतों के बाद डिवाइस बदले नहीं जाने से उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। बताते चले कि कोपागंज स्थित डाक विभाग में मार्च माह के अचानक कार्य के दौरान डिवाइस जल गई थी, इसके चलते डाकघर में कामकाज प्रभावित हो गया। इधर समस्या के चलते काउंटर पर बैठे कर्मचारी उपभोक्ताओं को टहला रहे हैं। वहीं विभागीय अन्य कर्मचारियों और इससे जुड़े एजेंटो का कहना है की पैसा जमा निकासी के अलावा आर डी, एमआईएस, किसान विकास पत्र, एन एस सी जैसे प्रमुख काम नहीं हो पा रहा है जिसके चलते एजेंट भी भुखमरी के कगार पर पहुंच गए है। इस समस्या के संबंध में फौजदार, भरत गोपाल, सुरेश ,मंगल, राजदेव, ओमप्रकाश दुबे, रामावतार राम, मनोज बरनवाल, उपेंद्र, सुनीता, सुमित्रा धर्मेद्र, बीलबल, नसीम आयशा, जुल्फेकार सहित अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि इस समस्या को लेकर दुरस्त कराने की मांग को लेकर कई बार डाकघर के अधिकारियों को शिकायत दर्ज करा चुके है, इसके बावजूद एक माह से ज्यादा समय बीतने के बाद भी फुंके डिवाइस को बदला नहीं जा सका है। इस बावत सहायक अधीक्षक चंद्र प्रकाश पांडेय का कहना है की ऊपर शिकायत दर्ज करा दी गयी है, डिवाइस बंगलौर से आनी है जल्द ही उक्त डाकघर की समस्या का निदान हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें