मऊ। गांव बचाओ मोर्चा के पदाधिकारी आरपी सिंह ने परदहां ब्लॉक के भवनाथपुर गांव में सार्वजनिक पोखरी पर बने आवासों के गिराने के बाद जमीन आवंटन मामले में जिला प्रशासन के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। कहा कि गांव मेें सार्वजनिक पोखरी को बचाने का प्रयास किया। आर्थिक क्षति तो हुई ही साथ ही कार्यप्रणाली में 28 वर्ष लग गया। प्रशासन की तरफ से गांव में जमीन आवंटन कर हरिजन बनाम सवर्ण कराने की नींव डाल दी है।