पिपरीडीह। परदहा ब्लाक के ताजोपुर स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में सोमवार को स्वदेशी समानों का प्रयोग करने को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने होली के त्यौहार पर चाइनीज के बने पिचकारी, रंग, गुलाल सहित दूसरे सामान के बजाए स्वदेशी सामानों का प्रयोग करने की शपथ ली।
स्कूल प्राचार्य सीबी शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के मानचित्र पर चीन सरकार द्वारा जिस तरह से भारत का विरोध किया जा रहा है, यह देश हित में नहीं है। चीन हमेशा ही पाकिस्तान के कंधों पर बंदूक रख कर भारत को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। होली के त्यौहार पर चीनी उत्पाद सामानों की खरीदारी न कर देशी उत्पाद की खरीदारी कर देश की आर्थिक स्थिति में मजबूूत करेंगे। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक तेजबहादुर यादव, अभिषेक यादव, तारिक अनवर, अमित कश्यप, शीबा एकलाक, नेता गुप्ता, नीतु गुप्ता, सपना पाठक सहित समस्त स्टॉफ और छात्र मौजूद रहे।