बढुआ गोदाम। नगर कोतवाली के भीटी ओवरब्रिज के पास सोमवार की दोपहर दो बजे एक तेज गति से जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर रोड किनारे पलट गया। इससे ऑटो में सवार एक वृद्व गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल की हालात गंभीर बनी हुई है। हलधरपुर थाना क्षेत्र के खरारगाड़ी निवासी सुरेश 57 पुत्र दूधनाथ किसी काम से नगर आए हुए थे। जहां से वापसी के समय लौटते समय ऑटो नियंत्रित होने से वह घायल हो गया।