मऊ। जनपद के किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस मनाया जाएगा। इसमें कृषि से जुड़े समस्त विभागों के अधिकारियों, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, लीड बैंक मैनेजर तथा बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों, जनपद के कृषक प्रतिनिधियों एवं प्रगतिशील कृषको को भी भाग लेने के लिए निर्देशित किया गया है। किसान बैठक में कृषकों को कृषि और अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी कृषक वैज्ञानिक संवाद के बारे में किसानों को दी जा रही जानकारी, संचालित योजनाओं में कृषि प्रदर्शनियों, मेलों के आयोजन की जानकारी तथा अन्य संबंधित विषयों की जानकारी के साथ-साथ कृषकों उपयोगी साहित्य, लीफलेट भी उपलब्ध कराया जाएगा।माह फरवरी,2018 का किसान दिवस 21 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मध्याह्न 12 बजे से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगा।