चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर रायपुर पुलिया के पास रविवार की सुबह दस बजे के करीब अनियंत्रित स्कार्पियों बाइक सवार को धक्का मारते हुए निकल गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक और पीछे बैठा युवक घायल हुआ। दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों घायल युवक हेलमेट नहीं पहने थे। घायल बाइक सवार युवकों में जितेंद्र यादव 22 पुत्र रामाश्रय यादव और योगेंद्र यादव 24 पुत्र रघुवीर यादव आजमगढ़ जिले के रसूलपुर गांव की निवासी है। दोनों रविवार की सुबह एक बाइक पर सवार होकर गाजीपुर की तरफ से चिरैयाकोट आ रहे थे। अभी वह रायपुर पुलिया के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज गति की स्कार्पियो चालक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया।