मऊ। नगर के हिंदी भवन में शनिवार को कबीर परमेश्वर भक्ति ट्रस्ट के तत्वावधान में सतसंग और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 20 लोगों ने नगर के फातिमा अस्पताल में जाकर रक्तदान किया।
सतसंग में एलईडी स्क्रीन पर संत रामपाल महराज ने बताया कि पूर्व ब्रह्म परमेश्वर कबीर साहब ही सम्पूर्ण सृष्टि के रचयिता है। उनके आदर्शो पर चलकर समाज में व्याप्त कुरितियां,नशाखोरी, भ्रष्टाचार,दहेज प्रथा आदि को समाप्त किया जा सकता है। संत रामपाल ने यह भी बताया कि शास्त्रों मेें वर्णित साधना विधि से ही आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया जाता है। शास्त्रों के विरुद्घ साधना व्यर्थ है। सतसंग से ज्ञान को समझकर 25 लोगों ने नाम दीक्षा ग्रहण किया। साथ ही आजीवन कोई भी बुराई, भ्रष्टाचार, नशा न करने के साथ ही दहेज न लेने की प्रतिज्ञा किया। इस दौरान समाज के कल्याण के लिए सतसंग में शामिल 20 लोगों ने फातिमा अस्पताल में रक्तदान किया। इस दौरान मुख्य रुप से सुनील दास, संजय, लालधर, संतु,कमलेश, अर्जुन, हरिप्रसाद आदि मौजूद रहे।