फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद छात्रों को मिला प्रवेश पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हां। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के चिऊटीडांड स्थित श्रीदुर्गाजी इंटर कॅालेज के 250 छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर प्रवेश पत्र जारी करने के लिए रुपये मांगने के विरोध में सड़क पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष नीरज पाठक को जब छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ शिकायत की। जिसके बाद पुलिस कॉलेज पहुंची ओर कॉलेज प्रबंधन से चर्चा कर छात्रों को प्रवेश पत्र दिलाया। गुरुवार को सुबह 11 बजे श्रीदुर्गाजी इंटर कालेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 250 छात्र अपना प्रवेश पत्र लेने के लिए विद्यालय पर पहुंचे। जहां कॉलेज प्रबंधन द्वारा प्रवेश पत्र जारी करने के लिए प्रति छात्र 300 रुपये देेने की बात कही। जिसको लेकर छात्रों और कॉलेज प्रबंधन के बीच काफी देर तक बहस होती रही। जहां कॉलेज प्रबंधन की ओर से बिना रुपये के प्रवेश पत्र न मिलते देखकर एकजुट छात्र दोपहर एक बजे आजमगढ़- दोहरीघाट हाइवे मार्ग पर पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर दोहरीघाट थानाध्यक्ष नीरज पाठक पुलिस बल के साथ पहुंचे। जहां छात्रों की शिकायत पर पुलिस ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों को निशुल्क प्रवेश पत्र दिलाया। वहीं इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य पुरुषोत्तम नायक ने छात्रों के आरोप को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें