सूरजपुर। मधुबन थाना क्षेत्र के उंदुरा चट्टी के पास बुधवार की शाम को गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली के धक्के से कटघरा महलू निवासी विधान राय 48 पुत्र श्रीराम राय 48 घायल हो गए। घायल को परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन ले गए जहाँ से मऊ के लिए रेफर कर दिया गया।