फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटर्निंग अफसरों को दिए गए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगरीय निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार की देर शाम पांच बजे मुख्यविकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें चुनाव में नियुक्त किए गए आरओ के साथ एआरओ और चारों तहसीलों के एसडीएम तथा जिले स्तर के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि सभी अपनी जिम्मेदारियों को भलीभांति जान लें, पोलिंग पार्टियों की रवानगी से लेकर स्ट्रांग रूम की संरचना करना, मतगणना के लिए टेबल लगवाना भी आरओ और एआरओ की जिम्मेदारी में शामिल है। इसलिए सभी बारीकी से इसे समझ लें। क्योंकि बाद में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। स्ट्रांग रूम में कर्मचारियों ककी तैनाती कर लें क्योंकि मतगणना की भी सारी जिम्मेदारी आप ही की है ।अपने संबंधित उपजिलाधिकारी से सहयोग लेकर इसको पूर्ण कर लें। एडीएम मनीलाल ने सभी रिटनिंग अफसर को अपने-अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ पालन करने के निर्देश दिया। इस अवसर पर सीआरओ राम गोपाल सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट कुमार हर्ष , नगर मजिस्ट्रेट हंसराज सभी उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें