मऊ। श्री सत्य सांई सेवा संगठन के तत्वाधान में बुधवार को नगर क्षेत्र में स्थित शीतला मंदिर परिसर की साफ सफाई की गई। इस अवसर पर संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष पारसनाथ गुप्त, संयोजक घनराम भारद्वाज, जिलाध्यक्ष विजयेंद्र राय, जवाहर प्रसाद गुप्त, श्रवण कुमार, जगदीश राम, सुरेश प्रसाद, दुर्गावती राय, सावित्री देवी, झब्बू मौर्य आदि रहे।