फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बिजली कर्मचारियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी (मऊ)। क्षेत्र के देवारा एरिया में बिजली विभाग की बिना अनुमति के ही ग्रामीणों से मीटर के नाम पर पचास-पचास रुपये की दर से हजारों रुपये वसूल लिए गए। हालांकि लोगों की जागरुकता के चलते पैसा वसूलने वाले दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में वसूली करने वालों ने बताया कि वे बिजली विभाग के ठेकेदार के कहने पर काम कर रहे थे। पुलिस ने जांच करने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी सहित आस पास के गांवों में दर्जनों बिजली उपभोक्ताओं ने गुरुवार को मीटर लगाने के नाम पर पैसा वसूलने वाले दो लोगों को बंधक बना लिया। फर्जी कर्मचारी गांव में मीटर के नाम पर प्रति परिवार पचास रुपये की वसूली कर रहे थे। गांव के कुछ लोगों ने जब इसकी रसीद मांगी और एसडीओ से बात की तो पता चला कि यह मामला विभाग के संज्ञान में ही नहीं है तो उन्होंने दोनों फर्जी कर्मचारियों को बंधक बना लिया और पुलिस बुलाकर उन्हें सौंप दिया। इस संबंध में बिजली विभाग के एस.डी.ओ का कहना है कि विभाग के तरफ से ऐसा कोई कर्मचारी नहीं भेजा गया तो लोगों उन्हें दुबारी पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। पैसा वसूलने वाले दो लोगाें और उनके दो सहयोगियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। काफी देर तक पूछताछ में मामला एक बिजली विभाग के ठेकेदार से जुड़ा हुआ होने पर उन्हें थाने ले जाया गया इसके बाद लोगों का पैसा वापस कराने के उपरांत फिर से दुुबारी पुलिस चौकी लाकर छोड़ दिया गया। इस संबंध में सीओ श्वेता आशुतोष ओझा का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कर जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें