फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की संभावित तिथि तय होते ही एक बार फिर से बिछने लगी बिसात

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसेना। कोर्ट द्वारा निकाय चुनाव कराने का आदेश जारी करने मात्र से ही जिले में एक बार फिर से निकाय चुनाव को लेकर हलचल शुरू हो गई है। इस दौरान नवसृजित नगरपंचायत चिरैयाकोट में नगर अध्यक्ष पद पर मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों ने अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दिया है। मानों इस माह यहां निकाय चुनाव होने वाला है।
विज्ञापन

नवसृजित चिरैयाकोट नगरपंचायत अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे प्रत्याशी अपने राजनीतिक आकाओं और खुद के बलबूते चुनाव मैदान में उतर कर रणनीति बनाने में जुट गए है । हालांकि सपा ,बसपा और भाजपा ने अभी तक किसी को अधिकृत प्रत्याशी के रुप में घोषणा नहीं किया है। जिसके चलते सरगर्मी और भी बढ़ गई है। ऐसे में एक -एक दल से चार-चार, पांच-पांच लोग दावेदारी सुनिश्चित कराने लगें हैं। सबसे ज्यादा भाजपा से दावेदारी करने वाले हैं। अध्यक्ष के साथ-साथ सभासद की दावेदारी करने वाले संभावित प्रत्याशियों की लंबी फेहरिस्त तैयार हो चुकी है। मजबूत कंधा देकर अध्यक्ष के दावेदारी करने वाले सभासद की तैयारी में जुटे प्रत्याशियों से मेलजोल बढ़ाने लगें है। हालांकि पूरा बाजार अध्यक्ष पद के लिए विभिन्न दलों से दावेदारी करने वालों के होर्डिंग पोस्टर से पटा है। हाल में बीते बकरीद पर्व पर होर्डिंग लगाए थे। अब नवरात्र और दशहरा, दीपावली, छठ के होर्डिंग का आर्डर दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें