फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र मेें फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ(ब्यूरो)। शासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर उन्हें दूसरे ब्लाक में भेजा। जबकि दो नवागत खंड शिक्षा अधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण किया है। दोहरीघाट ब्लाक में कार्यरत खंड शिक्षा अधिकार गोपाल शरण मिश्र को फतहपुर मंडाव ब्लाक भेजा गया। फतहपुर मंडाव के खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार को बड़रांव भेजा गया। इसी तरह मुहम्मदाबादगोहना के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार को दोहरीघाट ब्लाक भेजा गया। रानीपुर ब्लाक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार को मुहम्मदाबादगोहना का कार्यभार दिया गया। घोसी खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्र को रतनपुरा ब्लाक का खंड शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा घोसी रका अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि दो नवागत खंड शिक्षा अधिकारियों को रानीपुर तथा कोपागंज का कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें