फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का हाल पिछले चुनाव की तरह होगा : सुनील

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ(ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार पर की गई टिप्पणी पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता का कहना है कि मोदी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार निष्पक्ष और नि:स्वार्थ रूप से कार्य कर रही है। रामगोपाल यादव की अन्त:पीड़ा को हम लोग समझ सकते है, क्योंकि पिछली यूपीए सरकार में जैसे इन लोगों की मनमानी चलती थी, अब वैसा कुछ भी नही हो रहा है। किसी की भी इस सरकार में दाल नही गल रही है। इससे विपक्षियों की बेचैनी स्वाभाविक है। रामगोपाल यादव द्वारा यह कहना की 2019 में भाजपा सरकार केंद्र में नही आएगी यह उन लोगों की विचलित मनोदशा को दर्शाता है। 2019 का चुनाव भी समाजवादी पार्टी के लिए बुरे स्वप्न जैसा साबित होगा और भाजपा 350 से अधिक सीटें जीतेगी। सपाजनों की स्थिति 2014 से भी अधिक खराब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें