मऊ (ब्यूरो)। पं. दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को संस्थान परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रशिक्षित युवाओं के सेवायोजन के लिए वेल्डर, ड्राफ्टमैन मैकेनिक, ड्राफ्टमैन सिविल, फैब्रिकेशन, इलेक्ट्रीकल सेक्टर के कुल 186 प्रशिक्षित युवाओं का पंजीकरण किया गया। रोजगार मेले में लार्सन एंड टुब्रो लि. के अधिकारियों ने साक्षात्कार के माध्यम से 135 प्रशिक्षार्थियों चयन किया।