दोहरीघाट(ब्यूरो)। जगन्नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में श्रद्धालुओं ने कस्बा स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर से रविवार को भगवान बलभद्र, माता शुभद्रा व भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे संग निकाली। शोभायात्रा मुक्तिधाम रोड, ब्लाक परिसर रोडवेज से होते हुए पुन: मंदिर प्रांगण आकर समाप्त हुई। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह महिलाओं और पुरुषों ने भगवान बलभद्र, माता सुभद्रा और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। डीजे के भक्ति संगीत पर भक्ति में डूबे युवा थिरकते रहे। हजारों भक्तों के उमड़े हुजूम से पूरा नगर भक्तिमय बन गया। भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए होड़ लगी रही। पूरे नगर का भ्रमण कर देर शाम शोभायात्रा पुन: मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। जहां पूरे विधि विधान से पूजन किया गया और प्रसाद स्वरूप कढ़ी चावल वितरण किया गया। पूरे शोभायात्रा के दौरान पुलिस के जवान तैनात रहे। इस दौरान अजय गुप्ता, लालमणि उपाध्याय, श्यामबाबा, मंद्रिका यादव, बबलू पांडेय, मोनू साहनी, आशीष, वृजेश साहनी, रिंकू, विनोद साहनी, बबलू जायसवाल, संतोष यादव आदि शामिल रहे।