नदवासराय (ब्यूरो)। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र क्षेत्र के भाटपारा के मौजा कुकुडीपुर गांव में एक माह से ग्राम पंचायत की परती भूमि पर कुछ लोग अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिए थे। गांव के प्रधान देवंती यादव ने इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी अनूप कुमार से की थी। एसडीएम ने शनिवार को राजस्व और पुलिस टीम को मौके पर भेज अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान ग्राम प्रधान देवंती यादव ने कहा कि शासन और प्रशासन की मंशा है कि ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा या अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त करवाई कराई जाएगी। इस लिए सरकारी भूमि को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व है।