मंडल के चारों सर्किल में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निगम ने अतिरिक्त बिजनेस प्लान तैयार कर शासन को भेजा है। इसके तहत तीनों जिलों में कुल 2,931 कार्यों पर 158.61 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन कार्यों को शुरू कराया जाएगा।
इसमें 10 बिजली घरों की क्षमता बढ़ाने, 42 स्थानों पर 11 केवी लाइन का निर्माण, 256 नए वितरण ट्रांसफार्मर लगाने और 511 सुरक्षात्मक समेत अन्य कार्य शामिल हैं। मऊ सर्किल में 651 कार्यों के लिए 45.92 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। इसमें 33 केवी लाइन निर्माण, दो बिजली घरों के पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि और 69 वितरण ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसी तरह बलिया सर्किल में 549 कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।
00
मंडल की चार सर्किल के लिए अतिरिक्त बिजनेस प्लान में करीब 158 करोड़ की कार्ययोजना बनाई गई है। मंजूरी के लिए इसे शासन को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। इंजी. रामबाबू, मुख्य अभियंता वितरण।