फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ-सीएमएस के निरीक्षण में गायब मिले दो चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला अस्पताल में गुरुवार को सीएमओ ने सीएमएस के साथ मिलकर निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान हड्डी रोग विभाग के दो सर्जन अपने कक्ष से अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने का निर्देश दिया। इस दौरान सीएमओ ने वार्ड, इमरजेंसी कक्ष के साथ अस्पताल प्रांगण में खड़ी 108 एंबुलेंस तथा 102 एंबुलेंस की जांच की। साथ ही चेताया कि किसी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में संचालित एंबुलेंस की खस्ताहाल व्यवस्था पर गुरुवार को अमर उजाला में समय पर नहीं पहुंचतीं एंबुलेंस शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह जिला महामारी अधिकारी रवि ओझा के साथ जिला अस्पताल सुबह 9 बजे पहुंचे। जहां वो सीएमएस डॉ. बृजकुमार के साथ मिलकर सबसे पहले ओपीडी में पहुंचे। जहां चिकित्सक सर्जन डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. सुबोध यादव अपने चेंबर से गायब मिले। सीएमओ ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देेश दिया। इसके बाद वो वार्ड, इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे, जहां उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनी। इसके बाद वो पोषण पुनर्वास केंद्र के पास बने योग सेंटर भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें