मऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में चल रहा धरना प्रदर्शन गुरुवार को जारी रहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सद्बुद्धि के लिए शिक्षकों ने विधि विधान से बुद्धि शुद्धि यज्ञ कराया।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कृष्णाननंद राय ने कहा कि संगठन द्वारा पूर्व में ही अपनी 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन बीएसए समेत अन्य अधिकारियों को सौंप दिया गया था। लेकिन विभाग उनकी बाताें का नहीं सुन रहा है।
कहा कि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि लोक सेवक पूर्वाह्न नौ बजे से 11 बजे तक अपने कार्यालय पर जनता से मिलेंगे। साथ ही शासन का यह भी निर्देश है कि कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से भी समस्याओं पर वार्ता की जाए। लेकिन शासन के आदेश का क्रियान्वयन करने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है।